ऊर्जा मंत्री ने सतना जिले से भोपाल आते समय पन्ना जिले में किया विद्युत सब स्टेशन का निरीक्षण

भोपाल

ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने गत रात सतना जिले के चित्रकूट से भोपाल आते समय पन्ना जिले के ब्रजपुर सब- स्टेशन और अमानगंज सहित अनेक स्थानों पर बिजली ट्रांसफार्मर एवं अन्य उपकरणों का आकस्मिक निरीक्षण किया।

 तोमर ने ब्रजपुर विद्युत स्टेशन पर प्रकाश की व्यवस्था सहित अन्य खामियों को तुरन्त ठीक करवाने के निर्देंश अधिकारियों को दिये। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर भी चेक किया।  तोमर ने हाजी अली मार्केट क्षेत्र में स्थित ट्रांसफार्मर मेंटीनेंस करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि लोगों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हर संभव उपाय करें।

ऊर्जा मंत्री ने अमानगंज में ट्रांसफार्मर पर लटकती तारों को देखकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जल्द सुधार करने के निर्देंश दिये।  तोमर ने बिजली आपूर्ति के संबंध के लोगों से बात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *