किसान आंदोलन के कारण बंद सड़कों की समस्या का समाधान ढूंढे केंद्र -SC

नई दिल्‍ली
 सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के विरोध के कारण सड़कों की नाकेबंदी का समाधान खोजने को कहा। सुप्रीम कोर्ट नोएडा के एक निवासी की याचिका पर सुनवाई कर रही थी।

 नई दिल्‍ली, एएनआइ। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के विरोध के कारण सड़कों की नाकेबंदी का समाधान खोजने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट नोएडा के एक निवासी की याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें यह सुनिश्चित करने का निर्देश देने की मांग की गई थी कि नोएडा से दिल्ली के बीच सड़क को साफ सुथरा जाए। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन चलते हुए नौ महीने हो गए हैं।

अब तक सड़कें बंद क्यों हैं

नोएडा की रहने वालीं याचिकाकर्ता मोनिका अग्रवाल ने मांग की थी कि नोएडा से दिल्ली को जोड़ने वाली सड़कें किसान आंदोलन के चलते बंद हैं और इसकी वजह से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन सड़कों को खोला जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से कहा कि आखिर अब तक सड़कें बंद क्यों हैं। प्रदर्शन करने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन सड़कें बंद नहीं होनी चाहिए। जस्टिस कौल और जस्टिस हरिकेश राय की बेंच मामले की सुनवाई कर रह रही थी।

20 मिनट के रास्‍ता के लिए लगता है दो घंटे का समय

मोनिका अग्रवाल ने अर्जी दाखिल कर कहा कि नोएडा से दिल्ली का जो रास्ता महज 20 मिनट का ही था, अब उसमें दो घंटे से ज्यादा का वक्त लग रहा है। यह संकट खत्म होना चाहिए। इस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि किसानों के मसले का समाधान किसी और तरीके से हो सकता है, लेकिन आम लोगों को इस तरह से परेशानी नहीं होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *