एक सितंबर से फिर शुरु होगी इंदौर- दुबई फ्लाइट

इंदौर
 1 सितंबर से एक बार फिर इंदौर दुबई की सीधी उड़ान शुरू होने जा रही है।25 मार्च 2020 से बंद इंदौर दुबई के बीच सीधी उड़ान को  आगामी 1 सितम्बर  से पुनः शुरू किया जा रहा है। लेकिन इस बार ये फ्लाईट बंगलौर  हो कर  जायेगी। इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह खुद प्रयासरत थे। हाल की उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की इंदौर इंदौर यात्रा में भी इसकी मांग की गयी थी।
इंदौर से 15 जुलाई 2019 को दुबई के लिए पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा शुरू की थी l फ्लाइट  को यात्रियों  का काफी अच्छा रिस्पांस भी मिल रहा था, लेकिन कोरोना महामारी के चलते केंद्र सरकार ने 25 मार्च 2020 से देश में लॉक डाउन लगाने के साथ ही सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों  पर रोक लगा दी थी। तब से ही यह उड़ान बंद हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *