रामेश्वरम: श्रीलंकाई नौसेना ने किया भारतीय मछुआरों पर हमला, पत्थरबाजी में 60 नाव क्षतिग्रस्त 

चेन्नई
एक ओर भारत हर मुश्किल वक्त में श्रीलंका की मदद करता है, तो वहीं दूसरी ओर पड़ोसी देश की नौसेना लगातार भारतीय मछुआरों को समुद्र में परेशान कर रही है। ताजा मामला तमिलनाडु के रामेश्वरम से सामने आया है, जहां श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों पर पत्थरबाजी की। साथ ही करीब 60 नौकाओं को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। उस दौरान सभी नौकाएं कच्चातीवू के पास थीं। मत्स्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीलंकाई नौसेना के जवान करीब पांच जहाज में आए थे। इसके बाद उन्होंने भारतीय नौकाओं पर पथराव शुरू कर दिया। जिसमें करीब 60 नावों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि इस घटना में कोई मछुआरा घायल नहीं हुआ। मामले में मछुआरा संघ के प्रतिनिधि एस एमेरिट ने कहा कि शनिवार रात करीब 556 नावों को समुद्र में उतारा गया था। जिसमें से कुछ को निशाना बनाया गया है। 

उन्होंने आगे कहा कि ऐसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं। जिस वजह से अब उनको चिंता होने लगी है। ऐसे में राज्य और केंद्र सरकार को चाहिए कि वो तुरंत इस मुद्दे का समाधान निकालें। इससे राज्य के लाखों लोगों की आजीविका चलती है। उन्होंने इस संबंध में राज्य के मत्स्य विभाग से शिकायत भी की है। 'रामेश्वरम' में नजर आया अनोखा नजारा, सूर्य के चारों ओर दिखा गोल छल्ला, हैरान हुए लोग, देखें Video एक महीने में दूसरी घटना आपको बता दें कि इस महीने की शुरुआत में भी रामेश्वरम के कच्चाथीवु द्वीप के पास भी ऐसी घटना हुई थी। उस दौरान श्रीलंकाई नौसेना ने गश्त के दौरान पथराव किया। साथ ही भारतीयों के ऊपर बोतलें फेंकी। जिस वजह से एक मछुआरे के सिर पर चोट आई थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *