अक्षय कुमार की ‘बेलबॉटम’ ने पकड़ी रफ्तार, वीकेंड का मिला फायदा

 मुंबई 
अक्षय कुमार की फिल्म ‘बेलबॉटम’ को वीकेंड का फायदा मिलता दिख रहा है। शुरुआती दो दिनों की धीमी रफ्तार के बाद फिल्म ने शनिवार को अच्छी कमाई की। यहां यह ध्यान रखने वाली बात है कि महाराष्ट्र में सिनेमाघर अभी बंद हैं। इसके बाद भी फिल्म को जो रिएक्शन मिल रहा उत्साहजनक है।

रविवार को अच्छी कमाई
‘बेलबॉटम’ ने गुरुवार और शुक्रवार को करीब 5 करोड़ की कमाई की थी। शनिवार को फिल्म ने 3.25 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अनुमान है कि रविवार तक फिल्म की कुल कमाई 12 करोड़ के आस-पास रहेगी। 

कुल कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने शनिवार को 3.25 करोड़ कमाए। इससे पहले फिल्म ने गुरुवार को 2.75 करोड़ और शनिवार को भी 2.75 करोड़ का कलेक्शन किया। ‘बेलबॉटम’ पहली बड़ी हिंदी फिल्म है जो कोरोना की दूसरी लहर के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। 

सिनेमाघर बंद होने से असर पड़ा
महाराष्ट्र में सिनेमाघर बंद होने पर ‘बेलबॉटम’ के निर्देशक रंजीत एम तिवारी थोड़े निराश हैं हालांकि उनका कहना है कि वह सरकार के फैसले का सम्मान करते हैं। हमारे सहयोगी हिन्दुस्तान टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में रंजीत तिवारी ने कहा कि ‘पर्सनली कहूं तो जब आप यह सोचते हैं कि फिल्म अभी महाराष्ट्र में रिलीज नहीं हो रही है तो यह बुरा लगता है।  उम्मीद है जल्द ही वे खुलेंगे।‘ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *