IPL 2021 से OUT हुए जोस बटलर, फैन्स ने विराट कोहली संग हुई लड़ाई को लेकर बनाया मजेदार मीम

नई दिल्ली
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) इतिहास का सबसे पहला खिताब जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स के लिए यह साल बिल्कुल अच्छा नहीं बीत रहा है। टीम से बड़े खिलाड़ियों का बाहर होना लगातार जारी है। पहले तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स हटे और अब विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर भी पारिवारिक कारणों की वजह से आईपीएल 2021 से बाहर हो गए हैं। उनके बाहर होने पर जहां राजस्थान के फैन्स दुखी हैं, वहीं कुछ फैन्स ऐसे भी हैं, जो इस मौके पर उनका मजाक बनाने में बिल्कुल भी पीछे नहीं हट रहे हैं। फैन्स ने बटलर के लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली संग भिड़ने को लेकर एक मजेदार मीम बनाया है।

यह फोटो लॉर्ड्स टेस्ट की है, जहां बटलर बल्लेबाजी के दौरान भारतीय खिलाड़ियों से भिड़ने की कोशिश करते है, जिसका जवाब देने के लिए कप्तान कोहली बीच में आ जाते हैं। इस फोटो को एडिट किया गया है, जिसमें लिखा है कि, 'बस क्या भाई, तुझे थोड़ा गुस्सा क्या कर दिया तू तो बुरा ही मान गया।' बता दें कि फैन्स ने ये बात उनके आइपीएल 2021 से बाहर होने के संदर्भ में कही है।

लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान बटलर सिर्फ विराट ही नहीं बल्कि भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ भी भिड़े थे। यह बात भारत की दूसरी पारी के 91 ओवर खत्म होने के बाद की है। यहां बुमराह को मार्क वुड और विकेटकीपर जोस बटलर के साथ कुछ तू-तू मैं-मैं करते हुए देखा गया। पहले बुमराह और एंडरसन के बीच कहासुनी हुई। दोनों खिलाड़ियों के पास बटलर और मार्क वुड भी खड़े थे और वे भी बुमराह से कुछ कह रहे थे। इसके बाद बुमराह बटलर को यह कहते हैं कि मैं उनमें से नहीं हूं, जोकि फास्ट बॉलिंग को लेकर शिकायत करूंगा। खिलाड़ियों की इस नोकझोंक के बाद बीच-बचाव करने के लिए अंपायर को आना पड़ा और उन्होंने खिलाड़ियों को शांत कराया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *