रक्षाबंधन पर मिला तोहफा, पेट्रोल-डीजल का दाम हुआ सस्ता 

नई दिल्ली
रक्षाबंधन पर तेल कंपनियों ने लोगों को खास तोहफा दिया है। आज पेट्रोल-डीजल का दाम सस्ता हुआ है। पेट्रोल 20 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है, जबकि डीजल की कीमत में भी 20 पैसे प्रति लीटर की कमी आई है। मालूम हो कि एक महीने के बाद पेट्रोल का दाम सस्ता हुआ है। आपको बता दें कि इंटरनेशनल मार्केट में भी कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। कच्चे तेल की कीमत अब 4,986 रुपये प्रति बैरल पहुंच गई । एक महीने बाद सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल के दाम भी गिरे। नई कीमतें रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं लेकिन मई, जून और जुलाई में जिस तरह से पेट्रोल-डीजल के दाम तूफानी तौर पर बढ़े थे, उसकी वजह से देश के 19 राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम शतक पार चले गए हैं, जिसके कारण आम आदमी त्रस्त है।गौरतलब है कि पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *