24 अगस्त से 24 सितम्बर तक शिशु संरक्षण माह का आयोजन

उत्तर बस्तर कांकेर 
जिले में 24 अगस्त से 24 सितम्बर तक शिशु संरक्षण माह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को टीकाकरण केन्द्र आंगनबाड़ियों में 09 माह से 05 वर्ष के बच्चों को विटामिन ‘‘ए’’ तथा 06 माह से 05 वर्ष के बच्चों को आयरन फोलिक एसिड की खुराक दी जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. आई.के. सोम ने बताया कि जिले में 09 माह से 05 वर्ष के 56 हजार 984 बच्चों को विटामिन ‘‘ए’’ की खुराक दी जाएगी तथा 06 माह से 05 वर्ष आयु वर्ग के 57 हजार 763 बच्चों को आयरन फोलिक एसिड की खुराक दी जाएगी। इसके अलावा टीकाकरण से छूटे हुए तथा नियमित टीकाकरण के लक्षित बच्चों को बी.सी.जी., हेपेटाईटिस बी, डी.पी.टी., ओ.पी.व्ही., मिजल्स-रूबेला तथा पेंटावेलेंट के टीके लगाकर प्रतिरक्षित किया जावेगा। जिले को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए बच्चों को वजन  लिया जाएगा तथा अतिकुपोषित बच्चों का चिन्हांकन कर उनके पोषण स्तर में सुधार लाने हेतु जिले में संचालित संबंधित क्षेत्र के पोषण पुनर्वास केन्द्रों में भर्ती कर उपचार किया जाएगा। शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु लगने वाले आवश्यक प्रपत्र, पोस्टर तथा विटामिन ‘‘ए’’ सिरप, आयरन फोलिक एसिड सिरप सभी विकासखण्डों में वितरित किया जा चुका है। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *