मेरठ शहर में रक्षाबंधन पर थाना पुलिस भी संभालेगी यातायात व्यवस्था

मेरठ
मेरठ में रक्षाबंधन पर भाई के घर जा रहीं बहनों को यातायात व्यवस्था से ना जूझना पड़े, इसलिए थाना पुलिस को भी जिम्मेदारी दी गई है। शहर के प्रमुख चौराहों के साथ ही मुख्य मार्गों पर भी पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। इसकेे साथ ही बस स्टैंड पर भी ड्यूटी रहेगी। 

सीओ भी रखेंगे नजर
शहर के लिए जाम का झाम कोई नई बात नहीं है, लेकिन त्योहार के दिन भाई-बहन को परेशानी ना हो इसलिए पुख्ता व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक पुलिस के साथ ही थाना पुलिस को भी यातायात सुचारु रखने के लिए कहा गया है। खासकर गढ़ रोड से लेकर दिल्ली रोड के क्षेत्र में आने वाले रास्तों पर। इस दौरान सीओ भी नजर रखेंगे।

अतिरिक्त पुलिसकर्मी होंगे
एसपी सिटी ने बताया कि दिल्ली रोड के सभी थाना प्रभारियों को ड्यूटी लगाने के लिए कहा गया है। साथ ही गढ़ रोड पर भी ऐसी ही व्यवस्था बनेगी। बस स्टैंड पर भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी रहेगी। उधर, एसपी ट्रैफिक ने बताया कि शहर के प्रमुख चौराहों के साथ ही मार्गों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। वह खुद भी शहर का निरीक्षण करने के लिए निकलेंगे। कहीं पर कोई परेशानी आती है, तो अतिरिक्त पुलिसकर्मी लगाकर व्यवस्था बनाई जाएगी।

वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
मोदीपुरम : रोहटा रोड स्थित विकास एंक्लेव कालोनी में शनिवार को रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर ग्रीन केयर सोसायटी के बैनर तले कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सोसायटी की सदस्याओं ने पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से सभी से अपनी प्राकृति की रक्षा करने का भी आह्वान किया गया। इस दौरान सोसायटी की संस्थापिका पूनम पंडित ने अन्य सदस्यों संग पेड़, पौधे, वनस्पतियों समेत प्रकृति व नदियों के संरक्षण और प्रदूषण मुक्त रखने के विषय पर चर्चा की। साथ ही वर्षा जल संचय के लिए भी प्रेरित किया। कार्यक्रम में कोमल त्यागी, रूचि सिंह तोमर, प्रीति तोमर, विदीशा त्यागी, पिंकी चेतन तोमर, वान्या व रचत शर्मा समेत अन्य उपस्थित थे।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *