IPL इतिहास में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने का रिकार्ड क्रिस गेल के नाम

नई दिल्ली
IPL 2021 यानी इंडियन प्रीमियर लीग के 29 मुकाबलों का आयोजन भारत में किया जा चुका है तो वहीं इस लीग से बचे 31 मैचों को अब यूएई में आयोजित करवाया जाएगा। भारत में 4 मई को कोविड 19 महामारी की भयावह स्थिति को देखते हुए इस लीग को बीच में ही स्थगित कर दिया गया था और अब 17 मई से इसकी शुरुआत की जाएगी। एक बार फिर से दुनिया भर के क्रिकेट फैंस को आइपीएल का रोमांच देखने को मिलेगा साथ ही साथ खिलाड़ियों के बेहतरीन चौके व छक्के भी देखने को मिलेंगे। इस लीग के इतिहास में अब तक खेले गए मैचों में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज यानी चौके व छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले नंबर पर क्रिस गेल हैं।  आइपीएल में अब क्रिस गेल का वो जलवा देखने को नहीं मिलता है क्योंकि अब वो थोड़े उम्रदराज हो गए हैं, लेकिन जैसा खेल उन्होंने इस लीग में दिखाया है वो काफी कम ही देखने को मिलता है। आइपीएल के कई बेहतरीन रिकार्ड अपने नाम कर चुके क्रिस गेल इस लीग में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज (चौके व छक्के) लगाने वाले बल्लेबाज हैं। गेल के नाम पर अब तक 760 बाउंड्रीज दर्ज हैं, लेकिन उनका रिकार्ड अब ज्यादा दिनों तक बना रहे ऐसा लग नहीं रहा है क्योंकि कई खिलाड़ी उनके करीब लगभग पहुंच चुके हैं। आइपीएल में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर शिखर धवन हैं जिनके नाम पर 750 चौके व छक्के दर्ज हैं। वहीं 729 बाउंड्रीज के साथ विराट कोहली तीसरे तो 700 चौके व छक्कों के साथ रोहित शर्मा छठे नंबर पर मौजूद हैं। रैना 704 तो वहीं वार्नडर 726 बाउंड्री के साथ पांचवें और चौथे नंबर पर हैं। 

आइपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज (चौके व छक्के) लगाने वाले बल्लेबाज  
क्रिस गेल – 760
शिखर धवन – 750
विराट कोहली- 729
डेविड वार्नर – 726
सुरेश रैना- 704
रोहित शर्मा – 700
एबी डिविलियर्स – 651
राबिन उथप्पा- 617
शेन वाटसन – 565
MS Dhoni – 534
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *