महबूबा मुफ़्ती बोलीं – जम्मू कश्मीर में शांति के लिए विशेष दर्जा बहाल करना जरुरी

श्रीनगर 
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख एवं जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया और कहा कि राज्य में स्थायी रूप से शांति कायम करने करने के लिए विशेष राज्य का दर्जा बहाल करना आवश्यक है। मुफ्ती ने शनिवार को दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों, प्रवर्तन निदेशालय, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) का दुरुपयोग किया जा रहा है। अगर देश में हालात ऐसे ही बने रहे तो भारत सांप्रदायिक और धर्म के आधार पर टुकड़ों में बंट जाएगा। जम्मू कश्मीर में स्थायी शांति कायम करने के लिए केंद्र को पांच अगस्त 2019 से पहले की स्थिति बहाल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 1947 में विभाजन के समय जवाहर लाल नेहरू ने इस वादे के साथ जम्मू कश्मीर का भारत संघ में विलय किया कि लोगों की पहचान की रक्षा की जायेगी। अगर उस समय भाजपा सत्ता में होती, तो जम्मू कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं होता। उन्होंने आगे कहा , ‘‘ दूसरों के लिए आजादी के अधिकार के लिए लड़ने वाले वाहिद पारा को बेबुनियाद आरोपों में जेल में बंद हुए लगभग एक साल हो गया है। उसका एकमात्र अपराध यह है कि वह सच्चाई और सुलह के लिए खड़ा था और अब उसे इसके लिए दंडित किया जा रहा है। यह‘नए भारत'की त्रासदी है।'' पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि तालिबान ने अमेरिका (अमेरिका) को अफगानिस्तान से भागने के लिए मजबूर किया , हालांकि उन्हें (तालिबान) को ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए जिससे विश्व समुदाय उनके खिलाफ जाने के लिए मजबूर हो जाये।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *