आप नेताओं को फर्जी मुकदमों में फंसाने की साजिश रच रही केंद्र सरकार : डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया 

नई दिल्ली
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार पर आप नेताओं को साजिश के तहत फर्जी मुकदमें फंसाने का बड़ा आरोप लगाया है। सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता से घबराई केंद्र सरकार ने सीबीआई, दिल्ली पुलिस और ईडी जरिए सरकारी एजेंसी के जरिए ऐसा करने की तैयारी में जुट गई है। बताते चले कि यह आरोप तब लगाया गया है जब दो दिन पहले ही सीबीआई ने बस खरीद मामले में केस दर्ज जांच शुरू करने की बात कही है। डिजिटल प्रेस कांफ्रेस के जरिए मनीष सिसोदिया ने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि प्रधानमंत्री कार्यालय से 15 लोगों की सूची तैयार की गई है। उस सूची में आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं का नाम शामिल है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना को उस सूची के साथ यह काम सौंपा गया है। पुलिस आयुक्त ने वादा किया है वह उन नेताओं को बर्बाद कर देंगे। उन्होने कहा कि फिर हम डरने वाले नहीं है। पहले भी आप नेताओं को फंसाने के लिए रेड की गई है। हर बार नतीजा जीरो रहा है। इस बार भी कुछ हासिल नहीं होगा।

सिसोदिया ने कहा कि केंद्र सरकार हमें फर्जी आरोपों में फंसाने के लिए चाहे सीबीआई, ईडी या दिल्ली पुलिस भेजे हम सबका स्वागत करते है, क्योंकि हम सच्चाई और ईमानदारी की राजनीति करते है। केंद्र सरकार चाहे जो जांच करा ले, आम आदमी पार्टी डरेगी नहीं और अपने सच्चाई की राजनीति पर अडिग रहेगी। सीबीआई खुद मेरे घर 2 बार रेड जाल चुकी है। सत्येंद्र जैन के खिलाफ 12 मुकदमे कर चुकी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बेडरूम तक में रेड की गई है, मगर इन सबसे कुछ हासिल नहीं हुआ है। केंद्र सरकार ने 450 फाइलों की जांच करवाई, लेकिन दिल्ली सरकार के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला। मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से परेशान हैं। पंजाब, गोवा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है। इसे देख कर भाजपा हिल गई है। गुजरात में भाजपा के गढ़ सूरत में आप ने भाजपा को चुनौती दे दी है। पूरे राज्य में लोगों के बीच पार्टी की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। इस डर के चलते सरकारी तंत्र का दुरूपयोग कर केंद्र सरकार आम आदमी पार्टी व उसके बड़े नेताओं को फंसाने की तैयारी कर रही है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *