मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से राजनांदगांव के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में राजनांदगांव जिला से आए एक प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। राजनांदगांव जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष नवाज खान के नेतृत्व में आए इस प्रतिनिधि मंडल ने जिले के विकास एवं नव घोषित जिले मोहला-मानपुर-चौकी से जुड़े विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है, इसलिए नए जिले मोहला-मानपुर-चौकी का गठन किया गया है। प्रतिनिधि मंडल में नगर पंचायत छुरिया की अध्यक्ष राजकुमारी सिन्हा, राजनांदगांव जिला पंचायत की सदस्य प्रभा रमेश साहू सहित किशन वैष्णव, उत्तम, चुम्मन साहू, दशमत उत्तम जंघेल, रमेश साहू, मनोज सिन्हा एवं मनेाज वर्मा मौजूद थे।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *