अफगानिस्तान की राह पर पाकिस्तान, इस्लामाबाद में मदरसे पर फहराया गया तालिबानी झंडा

 इस्लामाबाद 
अफगानिस्तान में तालिबानी राज से गदगद पाकिस्तान में एक बड़ी जमात इस कट्टरपंथी विद्रोही गुट से लगाव रखती है। पाकिस्तान की राजधानी में इस्लामाबाद में एक मदरसे पर तालिबानी झंडे फहराए गए हैं। बाद में पुलिस ने झंडों को हटाकर जब्त कर लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी प्रशासन के अधिकारियों और पुलिस ने बताया कि जामिया हफजा की छत पर 4-5 तालिबानी झंडे फहराए गए। यह मदरसा लंबे समय से पुलिस की निगरानी में रहा है। एक अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया, ''जुहर की नमाज़ के बाद ये झंडे फहराए गए। तुरंत प्रशासन और पुलिस को जानकारी दी गई। इसके बाद सीनियर अधिकारियों को सूचना दी गई और उनके निर्देश पर आगे की कार्रवाई की गई।''

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मदरसे में पहुंचे और इसके प्रशासन से बात की। इसके बाद इन झंडों को हटा दिया गया। एक अधिकारी ने कहा कि मदरसा प्रबंधन ने कहा कि उनका इन झंडों से कुछ लेना-देना नहीं है। कुछ स्टूडेंट्स ने इसे फहराया। पुलिस ने प्रबंधन को अलर्ट करते हुए कहा कि इस तरह की घटना दोबारा ना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *