‘बेल बॉटम’ ने दो दिन में कमाए इतने करोड़, वीकेंड से उम्मीद

 मुंबई 
अक्षय कुमार, लारा दत्ता और वाणी कपूर स्टारर फिल्म ‘बेल बॉटम’ दर्शकों को पसंद आ रही है। हालांकि फिल्म के कलेक्शन की जितनी उम्मीद थी उस तरह का रिस्पॉन्स नहीं मिला है। कोरोना की दूसरी लहर के बाद रिलीज होने वाली ‘बेलबॉटम’ पहली बड़ी फिल्म है। महाराष्ट्र में सिनेमाघर अभी भी बंद है। इसका असर भी कलेक्शन पर पड़ रहा है।

दो दिन का कलेक्शन
फिल्म की रिलीज के बाद अनुमान था कि ओपनिंग डे पर यह तीन करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पहले दिन 2.50 करोड़ का कलेक्शन रहा। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने करीब 2.40 करोड़ कमाए। इस तरह दो दिन में ‘बेल बॉटम’ ने करीब पांच करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *