विधानसभा चुनाव को लेकर BJP का प्लान, मंदिर निर्माण व उपलब्धियों को लेकर जल्द निकलेगी योगी की चुनावी यात्रा 

लखनऊ
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है। गुरुवार को दिल्ली में प्रदेश और शीर्ष नेतृत्व की बैठक में यूपी की चुनावी तैयारियों पर भी चर्चा हुई। भाजपा सूत्रों के अनुसार सीएम योगी को कहा गया है कि चुनाव से पहले वो सरकार और राम मंदिर निर्माण की उपलब्धियों को लेकर एक यात्रा निकालें जिससे यूपी में एक महौल बनाया जा सके। इसके अलावा योगी सरकार ने काशी, मथुरा और अयोध्या की जो ब्रांडिंग पिछले साढ़े चार वर्षों में की है उसे भी यात्रा के दौरान नए कलेवर में पेश किया जाएगा। 

सूत्रों का कहना है कि योगी की इस चुनावी यात्रा को क्या नाम दिया जाएगा इस पर मंथन किया जाएगा और जल्द ही इसका खाका तैयार कर लिया जाएगा। इस यात्रा का रुट क्या होगा और कितने दिनों तक चलेगी अभी इस पर काम होना बाकी है। लेकिन जल्द ही इसको अंतिम रुप दिया जा सकता है। चुनाव में काफी कम समय बचा है लिहाजा योगी की यात्रा का रोडमैप तैयार करने की है। 

भाजपा के एक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि, ''हालांकि यूपी में चुनावी अभियान की शुरुआत हो चुकी है लेकिन अभी उन्हीं मुद़दों पर फोकस किया जाएगा जो जनता से जुड़े होंगे। इसमें भी केंद्र और राज्य सरकार की ओर से चलाए जाने वाले लोककल्याणकारी कामों पर ही फोकस किया जाएगा। सितम्बर और अक्टूबर के बाद पार्टी उन मुद्दों की तरफ फोकस करेगी जो चुनावी लिहाज से उसे शूट करते हैं। जैसे राम मंदिर का मुददा, तीन तलाक, कश्मीर में धारा 370 का लागू होना। लोगों को हिन्दुत्ववादी मुद्दों से जोड़ने की कोशिश की जाएगी।'' चुनाव से पहले क्या होगा बीजेपी का मास्टर प्लान भाजपा के पदाधकारियों की माने तो UP विधानसभा के चुनावी अभियान को दो चरणों में बांटा जाएगा। पहले चरण में जनता से जुडे़ मुद्दों और सरकार के अच्छे कामों पर फोकस होगा। 

इसमें पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि योजना और उज्जवला योजना के बारे में बताया जाएगा। इससे सरकार के कामों के बारे में लोगों को जानकारी हो सकेगी। इसके लिए सभी विभागों को जनता के बीच जाने का टास्क भी पकड़ा दिया गया है। इसके अलावा योगी सरकार ने पिछले साढे चार साल में अयोध्या, काशी और मथुरा में जिस तहर से धार्मिक त्योहारों को फलने फूलने का मौका दिया है, उसको भी जनता को बताया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *