सदभावना दिवस पर जिला कार्यालय में अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा ली गई प्रतिज्ञा

रायपुर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी के जन्म दिवस 20 अगस्त को सदभावना दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। 20 अगस्त को मोहर्रम के अवसर पर घोषित सार्वजनिक/सामान्य अवकाश को देखते हुए आज 19 अगस्त की शाम जिला कार्यालय रायपुर में अपर कलेक्टर श्री बी.सी.साहू, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री एन. आर. साहू सहित कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा सदभावना दिवस प्रतिज्ञा ली गई।
इसी तरह जिला पंचायत रायपुर में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरि कृष्ण जोशी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई। उल्लेखनीय है कि सदभावना दिवस मनाये जाने का उद्देश्य सभी धर्मो, भाषाओं और क्षेत्रों के लोगों के बीच राष्ट्रीय एकीकरण की भावना जागृत करना और हिंसा के विचार को छोड़ते हुए लोगों के बीच सदभाव को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *