किसानों के खाते में पहुंचा राजीव गांधी किसान न्याय योजना की दूसरी किश्त

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की जयंती झ्सद्भावना दिवसझ् के मौके पर आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के धान एवं गन्ना उत्पादक करीब 21 लाख किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 1522 करोड़ रूपए की इनपुट सब्सिडी का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में किया।

इस राशि में से धान उत्पादक किसानों के खाते में 1500 करोड़ रूपए और गन्ना उत्पादक किसानों के खाते में 22 करोड़ रूपए की राशि अंतरित की गई। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर गोधन न्याय योजना के अंतर्गत पशुपालकों से क्रय किए गए गोबर तथा गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को 9 करोड़ 03  लाख रूपए की राशि का आॅनलाईन अंतरण भी किया। इस राशि में से गोबर खरीदी के एवज में पशु पालकों और ग्रामीणों को 01 करोड़ रूपए, स्व-सहायता समूहों को लाभांश के रूप में 02 करोड़ 55 लाख रूपए तथा गौठान समितियों को 05 करोड़ 48 लाख रूपए का भुगतान किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राजीव आश्रय योजना के हितग्राहियों को पट्टे वितरित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *