फिर लौटाई एलजी ने कमेटी बनाने की मांग वाली फाइल, दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी से मौतों की जांच नहीं

नई दिल्ली। 
कोरोना की दूसरी लहर के दौरान राजधानी में ऑक्सीजन की कमी से मरीजों की मौतों के मामले की जांच के लिए कमेटी बनाने की मंजूरी के लिए दिल्ली सरकार की ओर से भेजी गई फाइल को उपराज्यपाल अनिल बैजल ने शुक्रवार को नामंजूर कर दिया है।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि उपराज्यपाल ने कहा है इसकी जांच की जरूरत नहीं है। वहीं, केंद्र सरकार कह रही है कि राज्य बताएं की ऑक्सीजन की कमी से कितने लोगों की मौत हुई, जबकि बिना जांच के ये बता पाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और अदालतें ऑक्सीजन की कमी के कारण होने वाली मौतों की संख्या जानना चाहती हैं, लेकिन दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी के कारण मरने वालों की सही संख्या का पता लगाना संभव नहीं है।

मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया, ''केंद्र सरकार ने दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी की वजह से हुई मौतों की जांच के लिए कमेटी बनाने का प्रस्ताव फिर से नामंजूर कर दिया है। एक तरफ तो राज्यों से O2 की कमी से हुई मौत का आंकड़ा मांगने का ड्रामा करते हैं, दूसरी तरफ जांच कमेटी को रुकवा देते हैं. आखिर क्या छिपाना चाहतों है केंद्र सरकार?''

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *