बीएससी नर्सिंग का पर्चा लीक, पेपर रद्द

रायपुर। पर्चा लीक होने की चर्चा के बाद आयुष विश्वविद्यालय ने बीएससी नर्सिंग की परीक्षा को रद्द कर दिया है। नर्सिंग की परीक्षा के पर्चा लीक होने की दो दिनों से लगातार चर्चा चल रही थी। इसमें एक युवती और युवक द्वारा दो हजार रुपये एडवांस पैसे लेकर पेपर देने की बात सामने आ रही थी। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर पर्चा लीक कैसे हुआ है, इस पर आयुष विश्वविद्यालय जांच में जुट गया।

आयुष विश्वविद्यालय  की तरफ से कहा गया है कि एमएससी और पोस्ट बेसिक नर्सिंग के एग्जाम पहली की तरह होते रहेंगे। फिलहाल बीएससी नर्सिंग पर लगाई गई रोक जारी रहेगी। परीक्षा कब होगी, आगे नया शेड्यूल क्या होगा, फिलहाल आयुष विश्वविद्यालय की तरफ से तय नहीं किया गया है।
आयुष विश्वविद्यालय ने भी इस बात को स्वीकार किया है कि पेपर लीक हो गया है। रजिस्ट्रार डॉ. राजेश हिशीकर ने कहा है कि जल्द ही जांच कर इस बात का भी पता लगाया जाएगा कि इस पर्चा लीक कांड के पीछे जिम्मेदार कौन है। सूत्रों की मानें तो कुछ कर्मचारियों ने इस लीक कांड को अंजाम दिया है। फिलहाल किसी के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। मगर इस घटना की वजह से वो स्टूडेंट परेशान हैं, जो इस परीक्षा को देकर आगे बढ?ा चाहते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *