शूटिंग के लिए ओरछा पहुंची अभिनेत्री ऐश्वर्या और बेटी आराध्या

दतिया
प्रसिद्ध अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन विशेष विमान से दतिया पहुंची और ओरछा के लिए के लिए रवाना हो गई. उनके साथ उनकी बेटी आराध्या भी थी. ऐश्वर्या राय बच्चन ओरछा में फिल्म की सूटिंग के लिए आई हैं. इसलिए वे कार से ओरछा के लिए रवाना हो गई. फिल्म की सूटिंग 24 अगस्त तक होना बताया जा रहा है.

ऐश्वर्या राय बच्चन दतिया में शाम चार बजे विशेष विमान से हवाई पट्टी पर उतरी. उनके साथ उनकी बेटी व सुरक्षा कर्मी थे। हालांकि उनका पहले मां पीतांबरा के दर्शन करने का कार्यक्रम था। लेकिन एन समय पर उनका दर्शन करने का कार्यक्रम रद्द हो गया। वे सीधे कार से सड़क मार्ग द्वारा ओरछा के लिए रवाना हो गईं. ऐश्वर्या राय बच्चन के आने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए थे। क्योंकि अंदेशा था कि उनके आने की सूचना के बाद दतिया के लोग हवाई पट्टी पर एकत्रित हो जाएंगे। इसलिए हवई पट्टी के आसपास काफी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस बल की मौजूदगी की वजह से कोई भी हवाई पट्टी पर नहीं पहुंच सका। पुलिस ने ऐश्वर्या राय को कार से ओरक्षा रवाना करने के बाद ही राहत की सांस ली। हालांकि हवाई पट्टी पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई थी। एेश्वर्या ने हाथ हिलाकर सभी का अभिनंदन लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *