मुंबई में भाजपा के खिलाफ 7 अलग-अलग पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज 

मुंबई
भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ महाराष्ट्र के 7 अलग-अलग पुलिस स्टेशन पर एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल भारतीय जनता पार्टी ने मुंबई में जन आशीर्वाद यात्रा निकाली थी, जिसके बाद पुलिस ने कोरोना प्रोटोकॉल के उल्लंघन के आरोप में भाजपा के खिलाफ सात अलग-अलग पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर मुंबई के विले पार्ले, खेरवाड़ी, माहिम, शिवाजी पार्क, दादर, चेंबूर, गोवंडी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है। इसे भी पढ़ें- तालिबान का ऐसा खौफ, बॉर्डर पर से नजर नहीं हटा पा रहे ये देश, जानिए किस बात का सता रहा डर कोरोना प्रोटोकॉल के उल्लंघन के आरोप में पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ यह एफआईआर दर्ज कराई है। हालांकि अभी तक पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। बता दें कि केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल के समर्थन में यह जन आशीर्वाद यात्रा निकाली गई थी। इस यात्रा को 16 अगस्त को निकाला गया था जिसमे बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया था। 

जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान कई लोगों ने मास्क नहीं लगा रखा, सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं किया, जिसके बाद पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ एफईआईर दर्ज की है। कोपरी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि जन आशीर्वाद यात्रा की अनुमति नहीं ली गई थी और यात्रा के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का भी उल्लंघन किया गया था। भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ धारा 188, 269, 270 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार यात्रा के दौरान एक व्यक्ति का एक लाख रुपए भी चोरी हो गया था। गौर करने वाली बात है कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पार्टी के लोगों को सीधे जनता से जुड़ने को कहा था। लोगों से जनता के बीच जाकर उनसे संवाद स्थापित करने के लिए कहा गया था। इस बाबत जेपी नड्डा ने मंत्रियों को पत्र लिखकर जन आशीर्वाद यात्रा निकालने के लिए कहा था। मंत्रियों को कम से कम तीन से चार लोकसभा क्षेत्र को कवर करने का निर्देश दिया गया था।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *