भारतीय लड़की को 14 साल की उम्र में मिला नासा फेलोशिप, ब्लैक होल और गॉड पर लिखी थीं थ्योरी

नई दिल्ली
महाराष्ट्र के औरंगाबाद की रहने वाले 14 साल की दीक्षा शिंदे ने कम उम्र में ही बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दीक्षा शिंदे का चयन अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की फेलोशिप के लिए हुआ है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बताया कि उनको नासा की यह फेलोशिप कैसे मिली। दीक्षा शिंदे ने बताया उन्होंने ब्लैक होल और गॉड पर एक थ्योरी लिखी थी। तीन प्रयासों के बाद नासा ने उसे स्वीकार किया था। दीक्षा ने कहा कि उन्होंने मुझे अपनी वेबसाइट के लिए एक आर्टिकल खिलने के लिए कहा था। नासा में चयन होने के बाद सोशल मीडिया पर दीक्षा की जमकर चर्चा हो रही है।  एक घंटे पहले शेयर की गई इस पोस्ट को अब तक 4000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। कई लोगों ने उन्हें अपने सपनों को आगे बढ़ानेके लिए प्रोत्साहित किया है और उन्हें शुभकामनाएं भी दी है। एक ट्विटर यूजर्स ने लिखा वह भारत का उज्जवल भविष्य हैं। वहीं, एक ने शानदार बताया।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *