थम नहीं रही कोरोना की रफ्तार, 24 घंटों में मिले 36571 नए मामले, 540 लोगों की मौत 

 नई दिल्ली
 देश में कोरोना के नए मामले पिछले कुछ दिनों से लगातार तकरीबन 35 हजार के करीब आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक एक बार फिर से पिछले चौबीस घंटों में कोरोना के 36571 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 36555 लोग कोरोना से ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। देश में कोरोना से रिकवरी की बात करें तो यह 97.54 फीसदी है। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना से 540 लोगों की मौत हो गई है। देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की बात करें तो यह संख्या 3,63,605 है जोकि 150 दिनों में सबसे निचले स्तर पर है। अभी तक देश में कोरोना से कुल 433589 लोगों की मौत हो चुकी है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *