यूपी सड़क परिवहन निगम में 200 से अधिक चालकों की होगी भर्ती

 प्रयागराज 
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से प्रयागराज रीजन में 200 से अधिक पदों पर संविदा चालकों की भर्ती की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं परिचालकों की भर्ती लखनऊ स्थित मुख्यालय से होगी। प्रयागराज रीजन में आठ डिपो आते हैं। इनमें पिछले कई महीनों से चालकों की कमी है। प्रयाग डिपो, लीडर रोड डिपो, सिविल लाइंस डिपो, जीरो रोड डिपो के अलावा प्रतापगढ़ डिपो, मिर्जापुर डिपो, बादशाहपुर और लालगोपालगंज डिपो प्रयागराज रीजन में हैं। 
     
परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वीएन तिवारी ने बताया कि चालक की भर्ती के लिए आवेदन फार्म भरना होगा। आठ पास शैक्षिक योग्यता के साथ पांच फीट ऊंचाई होना अनिवार्य है। आवेदन के चंद दिनों बाद रीजन में बसों को चलाने का प्रशिक्षण होगा। इसके बाद प्रशिक्षण के लिए कानपुर भेजा जाएगा। वहां से ट्रेनिंग के बाद संविदा चालक के पद पर तैनाती दी जाएगी। बताया कि आवेदन आने लगे हैं। नियमित चालकों के रिक्त पदों पर जल्द ही प्रदेश भर में भर्ती शुरू होगी।   
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *