सुपौल में व्यापारी को लूटने की कोशिश, विरोध पर गोली मारकर हत्या

पिपरा(सुपौल)
लूटपाट में सफल नहीं होने पर बदमाशों ने एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने हवा में कई राउंड गोली भी चलाई और फरार हो गए। घटना पिपरा थाना क्षेत्र के श्याम नगर बाजार में गुरुवार शाम की है। श्याम नगर निवासी विनोद चौधरी की बाजार में दुर्गा मंदिर के सामने किराना की दुकान है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम करीब 7.30 बजे विनोद चौधरी दुकान पर बैठे थे। इसी बीच दो बाइक पर सवार चार अपराधी वहां पहुंचे। उनकी मंशा भाफ विनोद दुकान का शटर गिराने लगे। दुकान बंद होता देख एक बदमाश ने उसके सीने में नजदीक से गोली मार दी। घटना के बाद सभी बदमाश हवा में गोली चलाते हुए फरार हो गए। हालांकि एक बदमाश की बाइक वहीं छूट गई है। विनोद को पीएचसी लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। फिलहाल वहां दहशत का माहौल है। थाना प्रभारी नागेंद्र कुमार ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू हो गई है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *