बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मादा बाघ शावक का शव मिला

भोपाल

बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मगधी कोर परिक्षेत्र की बीट धमोखर के कक्ष क्रमांक-290 में वन विभाग के अमले को पेट्रोलिंग के दौरान गुरुवार की सुबह एक मादा बाघ शावक का शव देखा गया। डाग स्क्वाड से क्षेत्र के आसपास सर्च कराने पर थोड़ी दूर एक नर बाघ के पदचिन्ह पाये गये। प्रथम दृष्ट्या बाघ शावक, जिसकी आयु 5 से 6 माह की होगी, को नर बाघ द्वारा मारा जाना पाया गया।

मेटल डिटेक्टर से शव के परीक्षण के बाद क्षेत्र संचालक की मौजूदगी में बाघ शावक का शवदाह किया गया। बाघ शावक संभवतः बाघिन टी-16 का शावक था, जिसकी टेरिटरी इस क्षेत्र में है। नर बाघ की पहचान नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *