ऊर्जा मंत्री तोमर रीवा-सतना के दौरे पर

भोपाल

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर 20 अगस्त को रीवा एवं 21-22 अगस्त को सतना जिले का दौरा कर विभागीय योजनाओं की समीक्षा करेंगे। तोमर 20 अगस्त को सुबह 11 बजे जन-चौपाल में शामिल होने के बाद विभागीय योजनाओं की समीक्षा करेंगे तथा अंतरेला में विद्युत सब स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। रात्रि विश्राम सतना में करेंगे।

तोमर 21 अगस्त को सुबह सतना से मैहर जाएंगे। ऊर्जा मंत्री मैहर से वापस आकर दोपहर 12 बजे सतना में जन-चौपाल में शामिल होने के बाद विभागीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। वे शाम को रैगाँव विधानसभा क्षेत्र में दौरा करेंगे। रात्रि विश्राम सतना में करेंगे। ऊर्जा मंत्री 22 अगस्त की सुबह सतना से चित्रकूट जाएंगे। दोपहर बाद चित्रकूट से सतना आएंगे और रात को ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *