PMO की आपत्ति के बाद मंदिर से हटाई गई PM मोदी की मूर्ति, NCP ने ली चुटकी 

पुणे
महाराष्ट्र के पुणे में भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता मयूर मुंडे ने यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंदिर स्थापित किया है जिसके अंदर उनकी मूर्ति लगाई गई थी। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा कड़ी आपत्ति जताए जाने के बाद पीएम मोदी को समर्पित मंदिर में प्रधानमंत्री की प्रतिमा को रातों-रात हटा दिया गया है। अब इस पूरे घटनाक्रम परराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की ओर से तंज कसा गया है। 37 वर्षीय भाजपा कार्यकर्ता और प्रधानमंत्री मोदी के समर्थक मयूर मुंडे ने पुणे के औंध में 1,60,000 रुपये की लागत से इस मंदिर का निर्माण किया था। मूर्ति और मंदिर के निर्माण के लिए जयपुर के लाल संगमरमर का उपयोग किया गया था। रियल एस्टेट से जुड़े मुंडे कहते हैं, मुझे लगा कि अयोध्या में राम मंदिर बनाने वाले का मंदिर होना चाहिए. इसलिए मैंने इस मंदिर को अपने परिसर में बनाने का फैसला किया।

 मुंडे ने कहा, प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने विकास के बहुत से कार्य किये हैं और जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 के प्रावधान निरस्त करने, राम मंदिर बनवाने और तीन तलाक जैसे मुद्दों पर काम किया है। मुंडे ने बताया कि प्रधानमंत्री की प्रतिमा, निर्माण में लगे जयपुर के लाल मार्बल और निर्माण की लागत 1.6 लाख रुपये है। उन्होंने कहा कि मंदिर में मोदी को समर्पित एक कविता भी देखी जा सकती है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *