30 सितंबर तक चलेगी यशवंत-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस

भोपाल
रेल प्रशासन ने यशवंतपुर से हजरत निजामुद्दीन के बीच सप्ताह में पांच दिन चलने वाली स्पेशल टेÑन के संचालन अवधि में विस्तार किया है। अब उक्त टेÑन 30 सितंबर तक संचालित हो सकेगी। पहले इसे 26 अगस्त तक ही संचलित करने का निर्णय लिया गया था। रेलवे के मुताबिक गाड़ी संख्या 06249 यशवंतपुर से हजरत निजामुद्दीन के बीच 27 सितंबर तक एवं हजरत निजामुद्दीन से यशवंतपुर के बीच 30 सितंबर तक चलेगी। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा इस उक्त टेÑन के टाइमिंग एवं शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *