बिहार भाजपा में हुआ बड़ा फेरबदल, भीखुभाई दलसानिया बने संगठन महामंत्री

 पटना 
बिहार भाजपा में वृहद स्तर पर सांगठनिक फेरबदल हुआ है। पार्टी नेतृत्व ने गुजरात के मूल निवासी भीखुभाई दलसानिया को बिहार का नया संगठन महामंत्री बनाया है। वह हाल तक गुजरात के संगठन महामंत्री थे। वहीं, बिहार के मौजूदा संगठन महामंत्री नागेन्द्र को अब बिहार-झारखंड का क्षेत्रीय महामंत्री बनाया गया है। इनका केंद्र रांची होगा। 

नागेंद्र नवंबर 2011 में बिहार के संगठन महामंत्री बनाए गए थे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इन दोनों की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया है। भीखुभाई 1997 से ही भाजपा से जुड़े हुए हैं। जामनगर के रहने वाले हैं। 

वे एक समय गुजरात के मुख्यमंत्री के प्रबल दावेदारों में से एक थे। पाटीदार (पटेल) समाज से आने वाले भीखुभाई संगठनकर्ता के तौर पर बेहद सधे हुए माने जाते हैं। भाजपा के आला नेताओं के बेहद करीबी होने के साथ ही संघ के प्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *