जातीय जनगणना: तेजस्वी का सीएम पर हमला

 पटना 
बिहार के नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला करते हुए बुधवार को पूछा कि नीतीश सहयोगी हैं या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुलाम। यादव का यह बयान तब आया जब उनसे जाति आधारित जनगणना पर टिप्पणी करने को कहा गया। राजद जाति आधारित जनगणना की मांग कर रहा है।

तेजस्वी ने पूछा, 'हम 4 अगस्त से प्रधानमंत्री को पत्र लिख रहे हैं ताकि जाति आधारित जनगणना के बारे में बात कर सकें। लेकिन पीएम के पास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने का समय नहीं है। नीतीश कुमार सहयोगी हैं या पीएम के गुलाम?' बता दें कि नीतीश कुमार बिहार में बीजेपी के सहयोगी हैं और वे जाति आधारित जनगणना के पक्ष में हैं। उन्होंने इस बाबत प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है और उनसे इसपर चर्चा के लिए मिलने का समय मांगा है। हालांकि सीएम ने कहा कि वे पीएम मोदी से मिलने के लिए अपॉइंटमेंट का इंतजार कर रहे हैं। 16 अगस्त को उन्होंने कहा, 'जाति आधारित जनगणना कराने की मांग के संबंध में लिखा मेरा पत्र प्राप्त होने की सूचना प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने दी है। हम अपॉइंटमेंट की प्रतीक्षा कर रहे हैं।'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *