आज शाम से दिल्ली के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना

 नई दिल्ली 
राजधानी दिल्ली के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार शाम से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान कहीं-कहीं छिटपुट बारिश होने और बादलों के छाए रहने की संभावना है। 

दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में बुधवार की सुबह से ही तेज चमकदार सूरज निकला रहा। दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी तीखी और तेज हो गई। दोपहर के समय लोगों को खासी गर्मी का अहसास हुआ। चूंकि, मौसम में आर्द्रता का स्तर भी काफी ज्यादा है, इस वजह से लोग पसीना पोंछने पर मजबूर बने रहे। 

दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र में दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो कि सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। जबकि, न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। यह लगातार दूसरा दिन है जब अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। 

अगस्त के महीने में ऐसे मौके कम ही आते हैं जब अधिकतम तापमान इस स्तर पर बना रहता हो। लंबे समय से बारिश नहीं होने के चलते दिल्ली के लोगों लगातार ही असामान्य गर्मी झेलनी पड़ रही है। हालांकि, मौसम विभाग को उम्मीद है कि गुरुवार की शाम से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *