लगातार दूसरे दिन घटे डीजल के दाम

नई दिल्ली
एक महीने से भी ज्यादा का वक्त हो गया है लेकिन तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम नहीं बढ़ाए हैं लेकिन कल से डीजल के रेट में कटौती हो रही है। 18 अगस्त को भी डीजल के दाम घटे थे तो नहीं आज भी डीजल के दामों में कटौती की गई है। आज डीजल के दाम 20 पैसे प्रति लीटर घटे हैं,जबकि कल तेल कंपनियों ने डीजल के दामों में 19 से 21 पैसे प्रति लीटर की कटौती की थी। आपको बता दें कि इंटरनेशनल मार्केट में भी कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। कच्चे तेल की कीमत अब 4,986 रुपये प्रति बैरल पहुंच गई । 19 राज्यों में पेट्रोल के दाम शतक पार लेकिन मई, जून और जुलाई में जिस तरह से पेट्रोल-डीजल के दाम तूफानी तौर पर बढ़े थे, उसकी वजह से देश के 19 राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम शतक पार चले गए हैं, जिसके कारण आम आदमी त्रस्त है। गौरतलब है कि पिछले तीन महीनों में पेट्रोल 39 बार और डीजल के दाम 36 बाद बढ़ाए गए हैं। गौरतलब है कि पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं।
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *