गुवाहाटी: श्रद्धालुओं के लिए दोबारा खोला गया कामाख्या मंदिर

दिसपुर
कोरोना के कारण तकरीबन तीन महीने तक बंद रहने के बाद असम के गुवाहाटी स्थित कामाख्या मंदिर को श्रृद्धालुओं के लिए दोबारा खोल दिया गया है, लेकिन मंदिर में केवल उन्हीं श्रद्धालुओं को प्रवेश की अनुमति होगी जिन्हें कोरोना वायरस की दोनों वैक्सीन लग चुकी हैं। इसके अलावा कोरोना वायरस को देखते हुए सुरक्षा के सभी प्रोटोकॉल भी लागू किये गए हैं।
 
बुधवार को मंदिर को दोबारा खोल दिया गया, इससे एक दिन पहले असम सरकार ने कोरोना वायरस के दिशा-निर्देशों के साथ काम करने की अनुमति दी थी। मंदिर खोले जाने के बाद असम और राज्य से बाहर के श्रद्धालु कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए उमड़ पड़े। बता दें कि आमजन के लिए 3 महीने से कामाख्या मंदिर बंद था। राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार कोरोना की दोनों डोज ले चुके केवल 20 लोगों को हर घंटे मंदिर में प्रवेश की अनुमति मिलेगी। वहीं मंदिर के पुजारी ने कहा कि मंदिर प्रबंधन कमिटी भी कोरोना के प्रोटोकॉल का पालन कर रही है।

राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए नए दिशा-निर्देशों के अनुसार कामाख्या देवी मंदिर और डोल गोविंदा मंदिर में प्रति घंटे केवल 20 लोगों को प्रवेश की अनुमति होगी, जबकि अन्य धार्मिक स्थलों पर प्रति घंटे केलर 10 लोगों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। असम के स्वास्थ्य मंत्री केशव महंत ने कहा कि दोनों वैक्सीन की खुराक लेने वाले भक्तों को धार्मिक स्थलों में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। असम में मंगलवार को कोरोना के 741 नए मामले सामने आए जबकि इस दौरान 11 लोगों की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *