2 दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड जाएगे बीजेपी अध्यक्ष नड्डा

देहरादून
चुनावी साल में राजनैत‍िक दलों ने अपनी जोर आजमाइश शुरू कर दी हैा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद के अलावा श‍क्ति प्रदर्शनों का दौर भी शुुरू हो गया हैा आप के संयोजक अ‍रविंद केजरीवाल के रोड शो के बाद अब बीजेपी भी अपना दमखम दिखाने को बेताव हैा जनआशीर्वाद यात्रा में नजर आए कार्यकर्ताओं के जोश को बरकरार रखते हुए बीजेपी अब अपने राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के स्‍वागत की भी तैयारी में जुटी हैा 20 अगस्त को पहुंचेंगे देहरादून नड्डा 2 दिवसीय दौरे पर शुक्रवार 20 अगस्त को देहरादून पहुंच रहे हैं इस दौरान नड्डा अलग-अलग 11 बैठकों में भाग लेंगे। 

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष 20 अगस्त को 10 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट उतरेंगे, यहां मुख्यमंत्री, मंत्री व प्रदेश महामंत्रियों द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद भानियावाला, छिदरवांला ,नेपाली फार्म, रायवाला, होटल गॉडविन तक विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। तय कार्यक्रम के अनुसार पहले दिन नड्डा 20 अगस्त को प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों मोर्चे के प्रदेश अध्यक्षों व महामंत्रियों की बैठक लेंगे। इसके बाद 2 घंटे सभी सांसदों व विधायकों की बैठक लेंगे। तीसरी बैठक सभी मंत्री गणों व विभिन्न समितियों के साथ होगी । रात्रि को प्रदेश टोली के साथ भी नड्डा के बैठने का कार्यक्रम है। 

साधु संतों का अभिनंदन और आशीर्वाद कार्यक्रम भी 21 अगस्त को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा पूर्व सैनिकों से संवाद, सैनिक सम्मान कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम रायवाला के वुड्स रिसोर्स में आयोजित होगा। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश भर के भाजपा के निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षों, मेयर, ब्लॉक प्रमुख नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्षों व बीडीसी के अध्यक्षों की बैठक लेंगे। इसके बाद कोर ग्रुप की बैठक भी सुनिश्चित की गई है। कार्यक्रम के अंतिम सत्र में साधु संतों का अभिनंदन और आशीर्वाद कार्यक्रम रखा गया है। पूर्ववर्ती सरकारों की योजनाओं और धामी सरकार का भी नड्डा फीडबैक लेंगे।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *