चार युवकों ने घर के पास से नाबालिग को किया अगवा, बेहोश करके किया गैंगरेप

 झंझारपुर (मधुबनी) 
झंझारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। चार युवकों ने बेहोश कर पूरी रात घटना को अंजाम दिया और मरा हुआ समझ कर सुबह में उसके ही गोइठा घर में फेंक दिया। पीड़िता के पिता के आवेदन पर चार युवकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। 

पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सोमवार की रात मधुबनी भेजा गया। मंगलवार को 164 का बयान दर्ज कराया गया। डीएसपी आशीष आनंद ने मंगलवार को पीड़िता एवं उनके परिजनों से पूछताछ की। घटना 13 अगस्त की रात की बताई गई है, जबकि थाने में आवेदन 16 अगस्त को दिया गया है।  प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष नेहा कुमारी ने बताया कि 16 अगस्त को ही आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि 16 वर्षीय लड़की जब 13 अगस्त की रात अपने घर से सटे बारी स्थित चापाकल पर थाली धोने के लिए गई थी तो घात लगाए चार युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। 

चापाकल से ही एक ने मुंह दबाया, दो ने हाथ पकड़ा और चौथे ने बेहोशी की सूई लगा दी। रात भर लड़की गायब रही। सुबह मरणासन्न स्थिति में गोइठा घर के एस्बेस्टस पर बेहोश अवस्था में मिली। तत्काल पिता उसे अनुमंडल अस्पताल ले गए, जहां होश में आने के बाद लड़की ने रात में अपने साथ हुई आपबीती बतायी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *