मुख्यमंत्री चौहान ने स्व. मदनलाल ढींगरा की पुण्य तिथि पर नमन किया

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. मदनलाल ढींगरा की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने निवास पर स्व. ढींगरा के चित्र पर माल्यार्पण किया। उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।

स्वतंत्रता सेनानी मदनलाल ढींगरा का जन्म 18 सितंबर, 1883 को पंजाब प्रांत में हुआ था।  वे 1906 में उच्च शिक्षा के लिए इंग्लैंड गए। लंदन में ढींगरा प्रख्यात राष्‍ट्रवादी विनायक दामोदर सावरकर एवं श्यामजी कृष्ण वर्मा के संपर्क में आए। वहाँ के सभी देशभक्‍त, खुदीराम बोस, कन्हाई लाल दत्त, सतिंदर पाल और काशी राम जैसे क्रांतिकारियों को मृत्युदंड दिए जाने से क्रोधित थे। परिणाम स्वरूप इंडियन नेशनल एसोसिएशन के वार्षिक उत्सव में मदनलाल ढींगरा ने सर विलियम हट कर्जन वायली पर गोलियाँ दाग दीं। जुलाई, 1909 को मदनलाल ढींगरा के केस की सुनवाई के बाद 17 अगस्त, 1909 को ब्रिटिश सरकार द्वारा उन्हें फाँसी दे दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *