फेसबुक ने बैन किए तालिबान के सभी अकाउंट्स

जामनगर

तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान में हाहाकार की स्थिति है। विदेशियों को वहां से निकाले जाने का सिलसिला जारी है। भारी संख्या में अफगानी नागरिक भी अपना मुल्क छोड़ने के लिए कुछ भी करने को राजी है। यही कारण है कि भारी संख्या में महिलाओं और बच्चों समेत लोग काबुल एयरपोर्ट पर जमे हैं। एक दिन पहले यहां हुए हादसों में 10 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच, तालिबान ने सरकार गठन की कवायद शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में इसके कुछ नेता दोहा जा रहे हैं जहां सरकार गठन पर मंथन होगा। तालिबान पिछली सरकार को अपने साथ लेने के लिए कुछ हद तक तैयार हुआ है, लेकिन सरकार पर अपनी पूरा कंट्रोल चाहता है। वहीं रूस और चीन ने संकेत दिए हैं कि वे अफगानिस्तान में तालिबान की नई सरकार को समर्थन दे सकते हैं। यही कारण है कि रूस ने अपने राजदूतों को अब तक वापस नहीं बुलाया है। यानी इस मामले में अमेरिका अलग-थलग पड़ता दिख रहा है। कुल मिलाकर आने वाले दिन अहम रहेंगे।

फेसबुक ब्लॉक करेगा तालिबान के सभी अकाउंट्स: सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने ऐलान किया है कि वह आतंकी संगठन तालिबान से जुड़े से भी अकाउंट्स को ब्लॉक करने जा रहा है। साथ ही सभी अकाउंट्स को प्लेटफॉर्म से हटाया जा रहा है। फेसबुक ने कहा कि वह तालिबान को आतंकवादी संगठन मानता है। कंपनी ने आगे कहा कि उसके पास समूह से जुड़ी सामग्री की निगरानी और हटाने के लिए अफगान विशेषज्ञों की एक टीम है।

150 नागरिकों को लेकर जमानगर पहुंचा विमान: सेना का विशेष सी17 विमान काबुल से 150 भारतीयों को लेकर जामनगर पहुंच गाय है। विमान करीब 11.25 बजे जामनगर लैंड हुआ। इसमे अधिकांश दूतावास के कर्मचारी हैं। देखिए वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *