घाटी में आतंकियों ने बीजेपी नेता की गोली मारकर की हत्या

होमशालीबाग

दक्षिण कश्मीर में मंगलवार दोपहर अज्ञात बंदूकधारियों ने एक और बीजेपी नेता जावेद अहमद डार की गोली मारकर हत्या कर दी। पिछले एक सप्ताह में दक्षिण कश्मीर में किसी भाजपा नेता की यह दूसरी हत्या है। जावेद को आतंकियों ने होमशालीबाग में उनके घर के बाहर गोली मारी। घटना के बाद बीजेपी नेता को अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई।

 नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी घटना पर नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने आतंकी घटना की निंदा की है और मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

उमर अब्दुला ने ट्वीट किया है, 'कुलगाम से बुरी खबर है. जावेद अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मैं इस आतंकी हमले की निडरता से निंदा करता हूं और जावेद के परिवार और सहयोगियों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं. अल्लाह उन्हें जन्नत में जगह दे.'

 

बीजेपी ने भी आतंकी घटना पर जताया रोष
कश्मीर बीजेपी के मीडिया प्रभारी मंजूर अहमद ने भी घटना पर नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा है कि बीजेपी कुलगाम में होमशालिबाग के निर्वाचन क्षेत्र अध्यक्ष जावेद अहमद डार की आतंकियों ने हत्या की है. यह निंदनीय है.

लगातार आतंकियों के निशाने पर हैं बीजेपी नेता
आतंकी एक बार फिर जम्मू-कश्मीर में दहशत फैलाने की फिराक में जुटे हैं. एक के बाद एक बीजेपी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है. कुछ दिनों पहले ही बीजेपी नेता गुलाम रसूल डार और उनकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. गुलाम डार कुलगाम से किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष थे और वे सरपंच भी थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *