कोरोनाकाल में उत्क्रष्ट कार्य करने वाले डॉ यदु को पुनः CMHO राजगढ़ की बागडोर

 

राजगढ़

भोपाल में स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ,अपर सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई थी जिसमे अपर सचिव स्वास्थ्य ने छतरपुर सीएमएचओ को 2 माह के लिए ट्रेनिंग के लिए भोपाल व उपसंचालक के रूप में कार्य देख रहे डॉ एस यदु को पुनः सीएमएचओ राजगढ़ के लिए रिलीव करने के निर्देश दिए । वर्तमान में डॉ यदु एनएचएम भोपाल में उपसंचालक के तौर पर प्रशिक्षण ले रहे थे । अब ACS स्वास्थ ने उन्हें पुनः राजगढ़ सीएमएचओ के लिए रिलीव करने के आदेश दिए है

 

गौरतलब है कि कोरोना की घातक लहर में डॉ यदु ने 16 घण्टे से ज्यादा कार्य कर स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए काम किया था जबकि उनका लिवर का ऑपरेशन हो चुका है । उसके बावजूद उनका अपने कर्तव्य के प्रति जज्बा तारीफे काबिल है । उनके द्वारा कोरोना काल मे किया गया उत्कृष्ट कार्य से स्वास्थ्य मंत्री सहित आला अधिकारी प्रभावित हुए थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *