कांग्रेस विधायक हीरालाल अलावा डेंगू और चिकनगुनिया पॉजिटिव , हमीदिया अस्पताल में भर्ती

भोपाल
प्रदेश  में कांग्रेस विधायक  की तबीयत अचानक से बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें हमीदिया अस्पताल  में भर्ती कराया गया है। धार जिले के मनावर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक हीरालाल अलावा  डेंगू  और चिकनगुनिया पॉजिटिव पाए गए हैं।

दरअसल डेंगू और चिकनगुनिया की जद में आने के बाद उन्हें हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विधायक अलावा की मानें तो उनके बदन में बेहद दर्द शुरू हो गए थे। रात 12:00 बजे तेज बुखार होने के बाद उन्हें हमीदिया में भर्ती कराया गया। जहां फिलहाल उनका इलाज जारी है।

ज्ञात हो कि हीरा अलावा प्रदेश के धार जिले के मनावर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक हैंमनावर इसके अलावा वह आदिवासियों के हित में हमेशा आवाज उठाते रहे हैं। वहीं बीते दिनों सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस विधायक ने लोगों से मच्छरों से सावधान रहने और रात को सोते वक्त मच्छरजाली का उपयोग करने की सलाह दी है।

ज्ञात हो कि नौकरी अलावा मध्य प्रदेश के धार जिले के रहने वाले हैं और 2016 तक इनसे दिल्ली में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत रहे हैंमनावर  नौकरी छोड़ने के बाद वह मध्य प्रदेश के धार के मनावर जाकर जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन की स्थापना की। डॉक्टर अलावा ने आदिवासी युवाओं के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद की और उनके अधिकार के लिए झाबुआ, अलीराजपुर और बड़वानी जैसे जिलों में कई संगठनों को चुनौती देते हुए छात्र संघ चुनाव में कई सीटें हासिल की थी।

वहीं आदिवासियों के युवाओं के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय होने की वजह से एबीवीपी और एनएसयूआई संगठन में दाखिल होने के बाद डॉक्टर अलावा ने राजनीति में प्रवेश किया। डॉक्टर राय के संपर्क में आने के बाद डॉक्टर अलावा ने दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के बड़े नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान आदिवासियों के हित में मुद्दे उठाते हुए कांग्रेस ने हीरालाल अलावा को मनावर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की सहमति बना ली। वही हीरालाल अलावा की लोकप्रियता का असर दिखा और असिस्टेंट प्रोफेसर से एक AIIMS डॉक्टर विधायक बनकर उभरा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *