एएसपी की एक और तबादला सूची जल्द

भोपाल
लोकायुक्त पुलिस के तीन पुलिस अधीक्षक बदले जा सकते हैं। इस बदलाव के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रैंक के अफसरों की एक और तबादला सूची जल्द ही आ सकती है। गौरतलब है कि सोमवार को राज्य शासन ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रैंक के अफसरों की तबादला आदेश जारी किए थे, इसमें 25 अफसर प्रभावित हुए थे।

सूत्रों की मानी जाए तो लोकायुक्त पुलिस के तीन पुलिस अधीक्षकों को प्रतिनियुक्ति से उन्हें जिला बल या पुलिस मुख्यालय में भेजा जाएगा है। इनमें से एक पुलिस अधीक्षक खुद ही लोकायुक्त संगठन पुलिस से जिला बल में जाना चाहते हैं। इसी तरह दो और अफसरों को यहां से हटाया जा सकता है। इनके साथ जिलों पदस्थ एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों को लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक बनाया जा सकता है। इनकी जगह पर किसी अन्य अफसर को भेजा जा सकता है, बाकी दो अफसर अन्य जगहों पर पदस्थ हैं। उनकी जगह भी भरी जाएगी। इस तरह लगभग एक दर्जन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के तबादला आदेश जारी हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *