राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार के लिये युवा शिल्पकार बिलाल खत्री का हुआ चयन

भोपाल

राष्ट्री्य हस्तशिल्प  पुरस्कार के लिये पारम्परिक बाग प्रिन्ट हस्तशिल्प कला में ठप्पा छपाई को नये आयाम देने वाले मध्यप्रदेश के धार जिले के छोटे से कस्बे बाग से एक मात्र युवा शिल्पी  बिलाल खत्री का चयन हुआ  है। इस पुरस्कारर से बिलाल ने पुन: मध्यप्रदेश को गोरवान्वित किया है।

आयुक्त  हस्तशिल्प राष्ट्रीय वस्त्र  मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा गठित राष्ट्रीय चयन समिति ने राष्ट्रीय पुरस्कार-2018 के लिये राज्य के युवा शिल्पकार बिलाल खत्री का चयन हेंड ब्लाक प्रिंट बांस चटाई के लिये किया है। उल्लेखनीय है कि युवा शिल्पकार बिलाल खत्री को वर्ष 2011 में राष्ट्रीय मेरिट हस्तशिल्प पुरस्कार एवं वर्ष 2018 में प्रथम विश्वाकर्मा पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

शिल्पकार बिलाल खत्री ने राष्ट्रीय पुरस्कार के लिये बाग प्रिंट ठप्पा  छपाई में बांस की चटाई प्रस्तुत की थी। इससे प्राकृतिक रंगों का समावेश के साथ-साथ ऐतिहासिक धरोहर ताजमहल और लाल किले के नमूना का प्रयोग किया गया था।  शिल्पकार बिलाल खत्री दुनिया के कई देशों में अपनी पुश्तेनी बाग प्रिंट ठप्पा छपाई का प्रदर्शन भी कर चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *