मुख्यमंत्री चौहान ने सप्तपर्णी और रबर का पौधा रोपा

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में सप्तपर्णी और रबर का पौधा रोपा। मुख्यमंत्री चौहान अपने संकल्प के क्रम में प्रतिदिन पौधरोपण करते हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आज कुमारी वनिशा पाठक के दिवंगत माता-पिता की स्मृति में पौधरोपण किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि कुमारी वनिशा पाठक सी.बी.एस.ई. 2021 की दसवी की परीक्षा में 99.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर भोपाल में प्रथम रहीं हैं। कुमारी वनिशा के माता-पिता का दो माह पहले ही कोविड की दूसरी लहर में निधन हो गया था। पौधरोपण में स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, कुमारी वनिशा पाठक तथा उनके परिजन भी सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *