राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजभवन में किया ध्वजारोहण

भोपाल

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर राजभवन में गरिमामय समारोह में घ्वजारोहण किया। उन्होंने राजभवन सचिवालय के कर्मचारियों और बच्चों से भेंट की और मिष्ठान वितरण किया।

इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव डी.पी. आहूजा, अपर सचिव मनोज खत्री, विधि अधिकारी डी.पी.एस गौर, राज्यपाल के परिसहाय सुभाष आनंद, अगम जैन, नियंत्रक श्रीमती सुरभि तिवारी, अवर सचिव वित्त आलोक दुबे और राजभवन में पदस्थ सभी विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *