विराट ने वास्तव में अच्छा नहीं खेला: गावस्कर

नई दिल्ली
भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर मौजूदा कैप्टन विराट कोहली से काफी खफा हैँ। उन्होंने टीम इंडिया के कप्तान को लेकर बयान दिया है। गावस्कर का कहना है कि कोहली वास्तव में अच्छा नहीं खेल रहे हैं और उनकी बल्लेबाजी में तकनीकी खराबी आ गई है। विराट दूसरे टेस्ट मैच में एक बार फिर जल्दी आउट हो गए थे।

लॉर्ड्स में खेले जा रहे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में विराट कोहली ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से निराश किया। दूसरी इनिंग्स में वह 20 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान भारतीय कप्तान ने सैम करन की ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद का पीछा किया और बैट का किनारा दे बैठे। विकेटकीपर जोस बटलर ने उनका आसान कैच लपक लिया।

सुनील गावस्कर ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर बात करते हुए कहा, विराट के लिए वह तरीका अच्छा था जिसके तहत उन्होंने टेस्ट  में करीब 8000 रन बनाए हैं, लेकिन वह ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंदों पर खेल रहे हैं और पारी की शुरुआत में वह कुछ ज्यादा ही करने की कोशिश कर रहे हैं, इस दौरान उनके पैर कहीं और हैं और बल्ला कहीं और है, जिसका मतलब यह हुआ कि उन्होंने वास्तव में अच्छा नहीं खेला है।

उन्होंने आगे कहा, यह इस बहुचर्चित शब्द इरादे के बार में हो सकता है, लेकिन पांच दिनों के खेल में प्रत्येक बल्लेबाज रन बनाने के लिए जाता है, क्या यह तरीका अलग है। कोहली पर बात करते हुए गावस्कर ने कहा, जब आप विपक्ष पर हमला करने की कोशिश की बात करते हैं, तब क्या आपका यही इरादा है, जैसा कि हमने देखा, यह आपको परेशान कर सकता है। मेरा मानना है कि हर बल्लेबाज को अपना तरीका खोजने के लिए अकेले छोड़ देना चाहिए क्योंकि यह टेस्ट मैच है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *