प्रभारी मंत्री ने रेस्ट हाउस परिसर में किया पौधरोपण

मुरैना
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के खाद्य प्रसंस्करण, नर्मदा घाटी विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जिले के प्रभारी मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने रेस्ट हाउस मुरैना परिसर में पौधरोपण किया। इस अवसर पर जौरा विधायक सूबेदार सिंह रजौधा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. योगेशपाल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार, सीईओ जिला पंचायत रोशन कुमार सिंह, अन्य पदाधिकारियों ने भी पौधरोपण किया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चंबल कमिश्नर कार्यालय चंबल भवन पर एडीशनल कमिश्नर अशोक कुमार चौहान ने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात् राष्ट्रीय गान हुआ। मौके पर संयुक्त आयुक्त विकास राजेन्द्र सिंह, संयुक्त संचालक जनसम्पर्क डी.डी.शाक्यवार, संभागीय महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक डीके सिद्धार्थ, जिला पेंशन अधिकारी रामकुमार सिंह तोमर, सभी संभागीय अधिकारी सहित चंबल संभाग तथा संभागीय कार्यालय का स्टॉफ मौजूद था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *