ग्वालियर-चंबल सहित अन्य जिलों में 16 अगस्त को बाढ़ नुकसान का आंकलन करने आएगा केंद्रीय दल

भोपाल
प्रदेश के ग्वालियर-चंबल सहित अन्य जिलों में आई बाढ़ और अतिवृष्टि से हुई जन-धन हानि का आंकलन करने केंद्रीय अध्ययन दल 16 अगस्त से मध्यप्रदेश दौरे पर आ रहा है।  यह दल मध्यप्रदेश के बाढ़ गस्त क्षेत्रों का दौरा कर फसलों को हुए नुकसान, आवासों को हुए नुकसान, जनहानि और पशुओं को पहुंची हानि का आंकलन करके अपना प्रतिवेदन तैयार करेगा।

इसके आधार पर मध्यप्रदेश को केंद्रीय सहायता मिल पाएगी, जो केंद्रीय अध्ययन दल सोलह अगस्त को मध्यप्रदेश दौरे पर आ रहा है उसमें गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव सुनील कुमार वर्णवाल, वित्त मंत्रालय के उप आर्थिक सलाहकार अभय कुमार, कृषि  मंत्रालय के डायरेक्टर एके तिवारी, जल संसाधन मंत्रालय के अधीक्षण यंत्री मनोज तिवारी, सड़क परिवहन एवं राष्टÑीय राजमार्ग मंत्रालय जयपुर के आरओ डीके शर्मा तथा ग्रामीण विकास विभाग के अवर सचिव आरके श्रीवास्तव शामिल रहेंगे।

यह पूरी टीम मध्यप्रदेश में राजस्व, नगरीय प्रशासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि और अन्य विभागों के अधिकारियों की संयुक्त टीम के साथ बाढ़ प्रभावित जिलों के ग्रामीण अंचलों, शहरों का दौरा करेगी। अध्ययन दल भोपाल तथा ग्वालियर में 16 से 18 अगस्त के बीच दौरे करेगा। बाद में मंत्रालय में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस,राजस्व विभाग, नगरीय प्रशासन विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अफसरों और अन्य अफसरों से चर्चा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *