सुपरिटेंडेंट तृप्ति गबेल लगातार दूसरी बार रक्तदान कर लड़कियों को देगी प्रेरणा

जांजगीर/रायगढ़
गबेल समाज की  तृप्ति गबेल रक्तदान महादान के तर्ज पर लगातार दूसरी बार रक्तदान कर समाज के लड़कियों और महिला वर्ग को रक्तदान हेतु प्रेरणा देगी।

तीन माह पूर्व रक्तदान कर चुकी ग्राम ढिमानी सक्ती निवासी और प्री.मेट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास खरसिया की छात्रावास अधीक्षक सुश्री तृप्ति गबेल पितासमय लाल गबेल  15 अगस्त को देश के वीर शहीदों की स्मृति में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर खरसिया में लगातार दूसरी बार रक्तदान करेंगी।

ज्ञातव्य हो कि देश के वीर शहीदों की स्मृति में गबेल युवा संगठन छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त रविवार को खरसिया सिविल अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमे बड़ी संख्या में गबेल समाज के महिला पुरूष रक्तदान करने जा रहे है।

उक्त रक्तदान शिविर में गबेल समाज की जाँबाज और होनहार बेटी कु. तृप्ति गबेल लगतार दूसरी बार रक्तदान कर गबेल समाज में मिशाल बनेगी जो लोगो को खासकर महिला वर्ग को रक्तदान करने प्रेरणा देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *